मेन्यू

लोड हो रहा है...

दुकानदारों ने “मेरा चौराहा मेरी शान” के साथ ली स्वच्छता की शपथ

*निगमायुक्त ने राधा तिराहे पर सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण*

सागर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने राधा तिराहा क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने राधा तिराहे के दुकानदारों से संवाद करते हुए स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि “मेरा चौराहा मेरी शान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि शहर की पहचान और नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। यदि हर व्यापारी और नागरिक अपने आसपास की सफाई का ध्यान रखे, तो पूरा शहर स्वतः स्वच्छ और आकर्षक बन सकता है।
इस अवसर पर राधा तिराहे के सभी दुकानदारों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने चौराहे को साफ रखेंगे, किसी को गंदगी फैलाने नहीं देंगे तथा अपने ग्राहकों और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। दुकानदारों ने यह भी आश्वासन दिया कि वे नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करेंगे।
निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा कि शहर की स्वच्छता केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई रखें और सागर को स्वच्छता में अग्रणी शहर बनाने में योगदान दें।

Leave a Comment

स्यालोदड़ा क्रेशर जोन में प्रदूषण जांच की पारदर्शिता पर उठे सवाल

निरीक्षण से पहले क्रेशर बंद कराने का ग्रामीणों का आरोप, निष्पक्ष जांच और वास्तविक संचालन के दौरान प्रदूषण मापने की मांग रिपोर्टर—शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना/पाटन।

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री