मेन्यू

लोड हो रहा है...

घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

*सटीक विवेचना व सतत दबिश का परिणाम, आरोपी को न्यायालय में किया गया प्रस्तुत*

सागर

दिनांक 17.01.2026 को रात्रि लगभग 22.00 से 22.15 बजे के मध्य गुलाब कॉलोनी, शिवाजी वार्ड, थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत फरियादी कृष्ण कुमार दुबे, उम्र 58 वर्ष, निवासी गुलाब कॉलोनी के घर के सामने आरोपियों द्वारा विवाद करते हुए घर में घुसकर गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान फरियादी व उसके परिजनों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।
फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना गोपालगंज में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान एक आरोपी फरार हो गया था। फरार आरोपी की लगातार तलाश करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर फरार आरोपी—
लोकेश अहिरवार उर्फ मुन्नालाल,
उम्र लगभग 28 वर्ष,
निवासी अहमद का बगीचा, जिला सागर (म.प्र.)
को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में शेष वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

*गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका*

निरीक्षक घनश्याम शर्मा
उप निरीक्षक नीरज जैन, दीपक व्यास, कैलाश सेन, वीरेंद्र बैन, अंकित तिवारी, मालवीय
सागर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई करते हुए नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत