मेन्यू

लोड हो रहा है...

विद्यार्थी तनाव मुक्त, निडर रहकर प्रश्नों के उत्तर दें- कलेक्टर

सागर
माध्यमिक शिक्षा मंडल की आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कलेक्टर  संदीप जी आर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे परीक्षा को किसी डर या तनाव के रूप में न देखें, बल्कि इसे आत्मविश्वास और शांति के साथ सामना करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा में बिना किसी डर और तनाव के प्रश्नों के उत्तर दें, परीक्षा जीवन का केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं, अपनी पूरी तैयारी और मेहनत पर भरोसा रखें, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और शांत मन से पेपर हल करें।

कलेक्टर  संदीप जी आर ने कहा कि छात्र अपने मनोबल को ऊंचा रखें, समय प्रबंधन पर ध्यान दें और परीक्षा को एक सकारात्मक अवसर के रूप में लें। कलेक्टर ने प्राचार्यों और शिक्षकों से भी अनुरोध किया कि वे विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने और उनका उत्साह बढ़ाने में सक्रिय सहयोग करें। कलेक्टरने सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा आपकी मेहनत और लगन अवश्य रंग लाएगी। परीक्षा के दौरान स्वस्थ रहें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आप सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ