मेन्यू

लोड हो रहा है...

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तियां और प्रशस्ति पत्र

सागर
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड बीना रिफाइनरी द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत बीना के भाव्या रिसोर्ट में मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनसे संवाद भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. वानखेड़े ने कहा कि विद्यार्थियों के चेहरे पर दिखने वाली मुस्कान और आगे बढ़ने का जज्बा ही विकसित भारत की असली शक्ति है। यही आज के बेटे-बेटियां आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित बनाते हैं। सांसद ने विद्यार्थियों से परीक्षा का समय नजदीक होने का उल्लेख करते हुए मन लगाकर, पूरी ईमानदारी और मेहनत से पढ़ाई करने का सुझाव दिया, उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, शिक्षकों और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर संतोष सिंह, रतनसींग यादव, शशी कैथोरिया, नवीन पालीवाल, ज्योति दुबे, निकेश गुप्ता, विजय गौतम, वैभव दुबे, शानू चंदेल, शैलेश शाह, सचिन पटेल, गोविंद पटेल, मंजू बुन्‍देला सहित बीना क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही बीना रिफाइनरी के समस्त अधिकारीगण, शिक्षकगण, विद्यार्थियों के अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत