मेन्यू

लोड हो रहा है...

सरेआम चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला थाने का शातिर गुण्डा बदमाश गिरफ्तार

*अवैध बटनदार धारदार चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट में सख्त कार्यवाही*

सागर
थाना मोतीनगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता, तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश को धर दबोचकर आमजन को बड़ी राहत दी है।
दिनांक 03.02.2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अवैध हथियार, अवैध शराब विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 02.02.2026 को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि धरमपुरा, अंबेडकर वार्ड क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।
पुलिस को देखकर भागा, लेकिन घेराबंदी में दबोचा गया
सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक  जसवंत राजपूत द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर देखा गया कि एक व्यक्ति रोड पर आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर आतंकित कर रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
धारदार खटकेदार चाकू बरामद
पकड़े गए आरोपी से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम हेमंत पिता बबलू अहिरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्यादीन तिग्गडा, विवेकानंद वार्ड, सागर बताया। समक्ष गवाहों की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध लोहे का धारदार खटकेदार (बटनदार) चाकू, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹250/- है, जप्त किया गया।
आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध लाइसेंस पूछने पर उसने कोई भी लाइसेंस न होना स्वीकार किया। आरोपी का यह कृत्य धारा 25(1-बी)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाए जाने से मौके पर ही विधिवत कार्यवाही कर उसे अभिरक्षा में लिया गया एवं थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाने का पुराना गुण्डा बदमाश, 10 संगीन अपराध दर्ज
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी हेमंत अहिरवार थाना मोतीनगर का शातिर, आदतन अपराधी एवं गुण्डा बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व से कुल 10 गंभीर आपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं, जिनमें मारपीट, जान से मारने की धमकी, आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराएं शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

*सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी*
इस सफल कार्यवाही में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही—
निरीक्षक  जसवंत राजपूत – थाना प्रभारी, मोतीनगर
प्रधान आरक्षक बालकृष्ण चौबे
प्रधान आरक्षक नदीम शेख
आरक्षक लखन
आरक्षक विनय

 

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत