मेन्यू

लोड हो रहा है...

एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग के सीने पर मारा कटर हुई मौत

सागर

सागर शहर में आपसी विवाद में 17 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। घटना दीनदयाल तिगड्डा के पास हुई, जहां गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग के सीने पर कटर मार दिया। मृतक की पहचान सूबेदार वार्ड निवासी अंकुश अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, अंकुश अहिरवार (17) रविवार रात दीनदयाल तिगड्डा के पास अपने एक परिचित नाबालिग के साथ बैठा था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और वे एक-दूसरे को गालियां देने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने कटर लगने से अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने तुरंत अपनी मां रेखा बाई को फोन लगाया और बताया कि “मेरा विवाद हो गया है।”
घटना के बाद अंकुश के साथी उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर नाबालिग की हत्या की गई है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे।
पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और आगे की कार्रवाई शुरू की।  यह घटना सागर में आपसी विवाद और हिंसा की बढ़ती घटनाओं को दर्शाती है, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत