सागर।
थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुलाब कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गंभीर घटना में गोपालगंज पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
फरियादी कृष्ण कुमार दुबे की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा फरियादी के घर में अवैध रूप से प्रवेश कर मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई।
विवेचना के दौरान घटना में संलिप्त जित्तू उर्फ जितेन्द्र यादव, निवासी बीएमसी के सामने, सागर, को चिन्हित कर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। ऐसे आदतन अपराधी के विरुद्ध की गई यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश लगातार जारी है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा सभी वैधानिक उपाय अपनाए जा रहे हैं।
गोपालगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
सागर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




