मेन्यू

लोड हो रहा है...

बीएमसी की बड़ी उपलब्धि*: *अब फेफड़ों की गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान*, *पी एफ टी (PFT) और एफ ओ टी (FOT) सुविधा शुरू

सागर

05 जनवरी 2026 बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय (BMC), सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब संभाग के मरीजों को फेफड़ों से जुड़ी जटिल बीमारियों की जांच के लिए निजी सेंटरों या बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सोमवार को बीएमसी के फिजियोलॉजी एवं रेस्पिरेटरी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) और फेफड़ों की विशेष जांच (FOT) सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अत्याधुनिक सुविधा का लोकार्पण अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर एवं अधीक्षक डॉ. राजेश जैन द्वारा किया गया।

*मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगी यह सुविधा*
अधिष्ठाता डॉ. ठाकुर ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा प्रतिदिन (सोमवार से शनिवार) सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ओपीडी कक्ष क्रमांक 12 में उपलब्ध रहेगी।

*PFT और FOT जांच के माध्यम से कई बीमारियों का सटीक निदान संभव होगा*
मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि अस्थमा एवं सांस फूलने की समस्या
COPD (क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) पल्मोनरी फाइब्रोसिस (फेफड़ों का कड़ा होना) श्वसन संबंधी अन्य गंभीर संक्रमण जैसी बीमारियों की जांच में सुविधा मिलेगी। यह पहल न केवल मरीजों के लिए वरदान है, बल्कि बीएमसी के पी.जी. छात्रों (PG Students) के लिए भी शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आधुनिक मशीनों की उपलब्धता से छात्रों को क्लीनिकल अनुभव मिलेगा और श्वसन रोगों से संबंधित रिसर्च कार्यों में सागर मेडिकल कॉलेज को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत अरजरिया, पल्मोनरी विभागाध्यक्ष डॉ. तल्हा साद सहित डॉ. अमरदीप राय, डॉ. अंजु झा, डॉ. रीमा गोस्वामी, डॉ. रमेश पाण्डेय, डॉ. सर्वेश जैन, डॉ सत्येंद्र उइके , डॉ. आशीष जैन,डॉ सौरभ जैन, डॉ सत्येंद्र मिश्रा , डॉ प्रियांशु और दोनों विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक, पी.जी. छात्र एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत