मेन्यू

लोड हो रहा है...

अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार – बड़ी वारदात को पुलिस ने किया नाकाम

*सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप दो पिस्टल, चार जिंदा राउंड, दो चाकू एवं वाहन जप्त*

सागर

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी एवं इस्तेमाल पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 07/12/2025 को थाना प्रभारी सिविल लाइन जिला सागर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गिरधारीपुरम तिराहा, आरटीओ रोड, ग्राम पथरिया जाट के पास एक सफेद रंग की कार में अवैध हथियार लेकर व्यक्ति जा रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए  मारूति वैन क्रमांक MP 15 A 3204 आती दिखी, जिसे पुलिस देखकर वाहन रोका गया। वाहन से एक व्यक्ति उतरकर भागा, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।

पुलिस टीम द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से
02 पिस्टल, 04 जिंदा राउण्ड, 02 चाकू एवं वाहन मारूति वैन MP 15 A 3204 मौके पर जप्त किए गए। आरोपी की गिरफ्तारी कर अवैध हथियारों को जप्त किया गया, जिससे किसी बड़ी आपराधिक घटना को घटित होने से रोकने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

आरोपी विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध थाना सिविल लाइन जिला सागर में अपराध क्रमांक 317/25 धारा 25(1-B)(B) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना सिविल लाइन पुलिस टीम की विशेष भूमिका

निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर

उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ,विपिन, कपिल देव, आशीष, अंशुल मिश्रा शामिल रहे

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत