सागर
सागर लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खुशखबरी ,मध्य प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली कोटा–दानापुर नई ट्रेन (19801 / 19802) 8 दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जिससे सागर सहित पूरे क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा, शिक्षा, पर्यटन और व्यापार में सीधा लाभ मिलेगा।
नई रेल सेवा से सागर को एक नई ट्रेन का लाभ प्राप्त होगा, जो अब नियमित रूप से चलेगी और हजारों यात्रियों को राहत देगी।
ट्रेन संख्या 19801 (कोटा से दानापुर)
ट्रेन हर सोमवार दोपहर 12:45 बजे सोगरिया (कोटा) से रवाना होकर
सागर स्टेशन रात 19:33 बजे पहुंचेगी। इसके बाद स्टेशनों पर समय इस प्रकार रहेगा —दमोह – 20:38 बजे,कटनी मुड़वारा – 22:00 बजे,मैहर – 23:20 बजे,सतना – 23:45 बजे,
मानिकपुर – 01:30 बजे,
प्रयागराज छिवकी – 03:05 बजे,विंध्याचल – 04:15 बजे,पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. – 06:40 बजे,
बक्सर – 07:58 बजे,
आरा – 08:46 बजे
*दानापुर आगमन* — मंगलवार सुबह 10:00 बजे,
ट्रेन संख्या 19802 (दानापुर से कोटा)
ट्रेन हर मंगलवार दोपहर 12:45 बजे दानापुर से रवाना होगी
बुधवार सुबह 11:00 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी
*इस ट्रेन से प्रमुख लाभ* कोटा में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सीधा और सुविधाजनक रेल मार्ग,
प्रयागराज और वाराणसी धार्मिक यात्रा और पर्यटन को मजबूत प्रोत्साहन,
पटना और बिहार तक व्यापारिक कनेक्टिविटी, कारोबार को नई ऊर्जा
*ट्रेन में कुल 22 आधुनिक LHB कोच लगाए गए हैं*
2 सेकंड एसी • 2 थर्ड एसी • 7 थर्ड एसी इकोनॉमी • 5 स्लीपर • 4 जनरल • अन्य कोच
सागर लोकसभा क्षेत्र के लिए यह रेल सेवा वर्षों से अपेक्षित थी, जो अब शुरू होने जा रही है।
यह कदम यात्रा, शिक्षा, व्यापार और पर्यटन — सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
यह सौगात सागर लोकसभा की सांसद डॉ. लता वानखेडे के सतत प्रयासों और रेल मंत्रालय के सहयोग से संभव हुई है।




