मेन्यू

लोड हो रहा है...

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यक्तियों से की खूब  खरीदारी

सागर
लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने कलेक्टर  संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल ने आज प्रातः काल मकरोनिया,  रजाखेड़ी बाजार पहुंचकर स्थानीय व्यक्तियों से खूब खरीदारी की और सभी से अपील भी की कि वह स्थानीय व्यक्तियों से निर्मित स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदे और लक्ष्मी जी की पूजा करें।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ अपर कलेक्टर  अविनाश रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव उईके,  लोकेश सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर  संदीप जी आर ने आज पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ स्थानीय बाजार पहुंचकर दीपावली के महापर्व पर होने वाली पूजा की खूब खरीदारी की। उन्होंने न केवल मिट्टी के दीए की खरीदारी की बल्कि ग्वालन चकरी, गुल्लक,  डबूलिया,  बताशा, लाई, मोरपंख, रंगोली सहित अन्य पूजन सामग्री खरीदी। उन्होंने सभी स्थानीय व्यक्तियों से चर्चा भी की और कहा कि सभी स्थानीय दुकानदारों को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा निर्मित की गई पूजन सामग्री ही खरीदे। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार वर्ष में एक बार आता है और इस त्यौहार पर सभी स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा पूजन सामग्री की खरीदारी करें।
कलेक्टर  संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल ने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस दिवाली स्थानीय दुकानों से खरीदारी करें, ताकि त्योहारों की रौनक के साथ-साथ स्थानीय छोटे-छोटे दुकानदार की आर्थिक आत्मनिर्भरता भी बढ़े। इस पहल से न केवल व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि सांस्कृतिक विरासत भी संरक्षित होगी। स्वदेशी अपनाकर हम एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि लोकल फॉर वोकल से स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा मिलता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। लोकल फॉर वोकल से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं, जिससे उनकी आय बढ़ती है और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं। स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण होता है, जिससे हमारी सांस्कृतिक विरासत बनी रहती है। स्थानीय स्थानीय व्यक्तियों से खरीदारी करने से उत्पादक अपने उत्पादों को अच्छी तरह से बनाने के लिए प्रेरित होते हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मकरोनिया चौराहे की दुकानों पर पहुंच कर समस्त दुकानदारों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी एवं उनकी व्यवसाय के संबंध में जानकारी ली।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ