मेन्यू

लोड हो रहा है...

कलेक्टर के निर्देश पर दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई बीना का एक मेडिकल सील, खुरई में भी मेडिकल की गई जांच

सागर
कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश पर मेडिकल स्टोर की जांच आज दूसरे दिन भी जारी रही कलेक्टर  ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि सभी मेडिकल स्टोर की जांच की जाए और अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जावे। इसी परिपेक्ष्य में बीना एसडीएम  विजय डेहरिया के द्वारा आज अधिकारियों के साथ कार्रवाई की गई जिसमें डॉक्टर अंजनी पंडित के क्लीनिक में एक मेडिकल स्टोर पाया गया जिसमें ना तो फार्मासिस्ट था और ना ही बिल बुक। जांच के दौरान पाया गया कि अनेक कंपनी के कोल्ड सिरप भी मिले जिनका रिकॉर्ड भी नहीं पाया गया और दुकान का डायवर्सन भी नहीं था उक्त सभी अनियमितताएं मिलने पर एसडीएम  विजय डेहरिया ने मेडिकल स्टोर को तत्काल सील करने की कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड मेडिकल अधिकारी फार्मासिस्ट तहसीलदार मौजूद थे। बीना मैं कार्रवाई को देखते हुए मेडिकल संचालकों ने अपने-अपने मेडिकल बंद कर दिए जिससे उनकी जांच नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल स्टोर की जांच की जाएगी। इसी प्रकार कलेक्टर के निर्देश पर खुरई एसडीएम  मनोज चौरसिया के द्वारा अधिकारियों के साथ बलजीत मेडिकल एवं पंकज मेडिकल की जांच की गई।
कलेक्टर  संदीप जी आर ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि कोई भी दवाई बगैर पर्चा की ना खरीदें और दवाई खरीदने के बाद डॉक्टर को अवश्य चेक कराए । उन्होंने समस्त मेडिकल स्टोर संचालकों से भी अपील की है कि सभी बगैर डॉक्टर की परामर्श की दवाई का विक्रय ना करें डॉक्टर की द्वारा लिखित दवाई ही संबंधित व्यक्तियों को प्रदान करें और सभी दवाइयां का संधारण भी करें।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत