मेन्यू

लोड हो रहा है...

नौ हजार से अधिक मतदाता सरपंच पद के 16 प्रत्याशियों के करेंगे भाग्य का फैसला

सागर
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2025 के अंतर्गत सागर जिले में पायलट योजना के माध्यम से पेपरलैस निर्वाचन होगा, जिसमें नौ हजार से अधिक मतदाता सरपंच पद के 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला नौ मतदान केन्द्रों पर करेंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संदीप जी आर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2025 की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं जिसमें मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं, मतदान दल को प्रशिक्षण सहित अन्य व्यवस्थाएं कराई गई हैं।
 उन्होंने बताया कि सागर जिले में 4 सरपंच पदो पर 22 जुलाई 2025 दिन मंलवार को प्रातः 7 बजे अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए उप निर्वाचन अधिकारी श्री रूपेश उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले की खुरई जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मुहासा के सरपंच पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में है जिनको 1250 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सरपंच चुनेंगे। जबकि जैसीनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अगरा में 2 प्रत्याशियों के लिए 678 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे इसी जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत औरिया सरपंच पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में है, राहतगढ़ जनपद पंचायत में सेमरा लहरिया में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
 उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि जनपद पंचायत खुरई के ग्राम पंचायत मुहासा की मतदान सामग्री का वितरण एवं जमा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज खुरई में होगा, जैसीनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अगरा औरिया की सामग्री वितरण एवं जमा तहसील कार्यालय जैसीनगर में होगा इसी प्रकार जनपद पंचायत राहतगढ़ की ग्राम पंचायत सेमरा लहरिया की सामग्री वितरण जमा जनपद पंचायत कार्यालय राहतगढ़ में होगा। उन्होंने कि तीनों ग्राम पंचायतों की सामग्री का वितरण 21 जुलाई 2025 को प्रातः 9 बजे से होगा एवं वाटों की गिनती 26 जुलाई को प्रातः 8 बजे से होगी।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र