मेन्यू

लोड हो रहा है...

विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, थाना प्रभारी मोतीनगर ने दिया जागरूकता का संदेश

 

 

“*नशे से दूरी है जरूरी”

सागर

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत थाना मोतीनगर सागर की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी मोतीनगर स्वयं उपस्थित रहे एवं स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बैनर एवं शपथ के माध्यम से यह संदेश दिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इससे बचाने हेतु जागरूक रहेंगे।

थाना प्रभारी द्वारा नशे के दुष्परिणामों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी को समझाया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने इस अभियान की सराहना की एवं स्वयं भी नशा उन्मूलन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

“नशे को न कहें – एक स्वस्थ समाज की दिशा में सागर पुलिस का संकल्प

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत