मेन्यू

लोड हो रहा है...

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययनशाला में शोध और नवाचार को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। विश्वविद्यालय की शोधार्थी सुलेखा चौरसिया और उनके शोध निर्देशक प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन आधारित लेखांकन नवाचार को जर्मनी में उपयोगिता मॉडल पेटेंट प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि दोनों के शोध, तकनीकी नवाचार और अकादमिक योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने वाली है।

सुलेखा चौरसिया सागर जिले के छोटे से गांव पामाखेड़ी की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के मार्गदर्शन में अपने पीएचडी शोध के तहत ब्लॉकचेन आधारित आधुनिक लेखांकन प्रणाली पर काम किया। इस नवाचार का जर्मन पेटेंट एवं ट्रेडमार्क कार्यालय (DPMA), म्यूनिख में उपयोगिता मॉडल पेटेंट के रूप में पंजीकरण किया गया है। पेटेंट में सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा मुख्य आविष्कारक के रूप में दर्ज हैं।

नवाचार का शीर्षक A Blockchain-Based System for the Automated Management of the Accounting Cycle with Automatic Reconciliation and Audit Reporting है। इसमें लेखांकन चक्र के स्वचालित प्रबंधन, वित्तीय खातों के स्वतः मिलान और ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को एकीकृत करने की अवधारणा शामिल है। ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से वित्तीय अभिलेखों में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और लेखा परीक्षण की दक्षता बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता तथा प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष हैं। उनके मार्गदर्शन में पिछले दो वर्षों से इस शोध एवं नवाचार पर कार्य किया जा रहा था। शोध को पेटेंट तक पहुंचाना अकादमिक अध्ययन को व्यावहारिक तकनीकी नवाचार और बौद्धिक संपदा से जोड़ने का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

सुलेखा चौरसिया को शोध के क्षेत्र में पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन की 47वीं कॉन्फ्रेंस में अपने पीएचडी शोध विषय पर प्रस्तुत शोधपत्र के लिए उन्हें अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र पुरस्कार मिला था। विभिन्न अकादमिक सम्मेलनों में भी उन्होंने शोधपत्र प्रस्तुत किए और पुरस्कार हासिल किए हैं।

इस पेटेंट में सुलेखा चौरसिया एवं प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के अलावा डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार (सागर), डॉ. विनीता अरोड़ा (उदयपुर) तथा डॉ. पोनालुरी भानु सिरीषा (हैदराबाद) भी आवेदक के रूप में शामिल हैं।

सुलेखा और प्रो. पाहवा की यह संयुक्त उपलब्धि विश्वविद्यालय के शोध कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के साथ ही नई तकनीकों के माध्यम से लेखांकन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पामाखेड़ी से जर्मनी तक पहुंची सुलेखा की शोध यात्रा और प्रो. पाहवा के अकादमिक मार्गदर्शन एवं नवाचार में योगदान ने सागर को गौरवान्वित किया है।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर