मेन्यू

लोड हो रहा है...

राजकीय महाविद्यालय पाटन में नशा मुक्ति पर विशेष व्याख्यान

नीमकाथाना

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय पाटन में 22 सितंबर को प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीना की अध्यक्षता में नशा मुक्ति विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री कपिल देव राजकीय चिकित्सालय, नीमकाथाना के मनोचिकित्सक डॉ. नवीन कुमार सैनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. सैनी ने विद्यार्थियों को नशे के कारणों, दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी, बुरी संगति और पारिवारिक कलह जैसी परिस्थितियां युवाओं को नशे की ओर ले जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मजबूत इच्छाशक्ति के साथ नियमित योग, सकारात्मक संगति और उचित परामर्श अपनाने का आह्वान किया।

व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं भी डॉ. सैनी से साझा कीं, जिन पर उन्होंने आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।

प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीना ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। मंच संचालन सहायक आचार्य सरोज गुर्जर ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक आचार्य रितु शर्मा, दिनेश बैरवा, डॉ. धर्मवीर कुमावत एवं एम.एम. वर्मा का सहयोग रहा।

 

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत