
अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाएं दिखा रहे खेल प्रतिभा
रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत
पाटन। ग्राम पंचायत पाटन स्थित आशा एकेडमी में 70वीं जिला स्तरीय SGFI टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 20 से 23 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। इसमें सीकर जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के मुकाबले आशा एकेडमी के इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रिंस एकेडमी सीकर, मैट्रिक्स स्कूल सीकर, स्वामी केशवानंद स्कूल सीकर, गुढ़ा पब्लिक स्कूल नीमकाथाना सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीकर बाबूलाल गुर्जर रहे। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पाटन विमला देवी, मुख्य अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ताराचंद सैनी, CBEO कार्यालय के रिसोर्स पर्सन सुदेश स्वामी, SGFI टेबल टेनिस पर्यवेक्षक एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौधरी, आशा एकेडमी निदेशक सुरेश यादव, ग्राम पंचायत पाटन सरपंच मनोज गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत हसामपुर राकेश सिंह तंवर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच टेबल टेनिस के रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ी, प्रशिक्षक, शिक्षक और खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित होने का अवसर मिल रहा है।




