मेन्यू

लोड हो रहा है...

सागर में जर्जर भवनों पर नगर निगम का बुलडोजर, निगमायुक्त ने खुद संभाली कमान

लाजपतपुरा वार्ड में अति-जर्जर भवन की रोड साइड दीवारें जमींदोज, तीन अन्य भवनों पर भी कार्रवाई

सागर

शहर में जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक भवनों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को निगमायुक्त राजकुमार खत्री के नेतृत्व में लाजपतपुरा वार्ड में अति-जर्जर भवन की रोड साइड दीवारों को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कराया गया।

कार्रवाई से पहले निगम की टीम ने भवन का सघन निरीक्षण किया और भवन को खाली कराया। छत से जुड़े टीन शेड आदि को अलग करने के बाद सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए भवन की बाहरी दीवारों को गिराया गया। यह भवन लाजपतपुरा, शनिचरी और कृष्णगंज वार्ड के पहुंच मार्गों के जंक्शन पर स्थित था। संकरी सड़क के कारण इसके गिरने से राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए खतरा बना हुआ था।

निगमायुक्त ने इसके बाद कृष्णगंज, शनिचरी और लाजपतपुरा वार्ड में पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन अन्य जर्जर भवनों की सड़क किनारे बनी वर्षों पुरानी बाहरी दीवारों को भी तत्काल हटाया गया।

निगमायुक्त खत्री ने कहा कि शहर के कई वार्ड पुरानी बसाहट वाले हैं और यहां वर्षों पुराने मकान मौजूद हैं। नियमित देखरेख और मरम्मत वाले पुराने भवन सुरक्षित रह सकते हैं, लेकिन लंबे समय से उपेक्षित जर्जर और खतरनाक भवन जान-माल के लिए खतरा बन सकते हैं।

उन्होंने भवन स्वामियों से अपील की कि हल्के क्षतिग्रस्त पुराने मकानों की तत्काल मरम्मत कराएं, जबकि जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक श्रेणी के भवनों को स्वयं सुरक्षित तरीके से गिरवाएं। निगम द्वारा सर्वे के माध्यम से चिन्हित भवनों पर आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत