मेन्यू

लोड हो रहा है...

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, मावा-मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

सागर

आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने बम्होरी बीका स्थित राजस्थान स्वीट्स के कारखाने का औचक निरीक्षण किया। यहां से मीठा मावा, बेसन लड्डू, मोतीचूर दाना और मिल्क केक के नमूने जांच के लिए जब्त किए गए। संचालक को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।

वहीं कटरा स्थित न्यू शुभम होटल/रेस्टोरेंट में उपभोक्ता की शिकायत पर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जा रहा है। होटल की रसोई से पनीर और तुअर दाल के नमूने भी लिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में खाद्य सामग्री अमानक या असुरक्षित पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फफूंद लगी मिठाई मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी

विभाग ने मिष्ठान विक्रेताओं को वर्षा ऋतु में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। विक्रेताओं से दैनिक खपत के अनुसार ही मिठाई बनाने और निर्धारित शेल्फ लाइफ के भीतर बिक्री सुनिश्चित करने को कहा गया है। विशेषकर छेना आधारित मिठाइयों पर Use-by Date का पालन अनिवार्य किया गया है।

विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी प्रतिष्ठान में बासी, फफूंद लगी या दूषित खाद्य सामग्री मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। असुरक्षित खाद्य नमूना पाए जाने पर अधिनियम में दंड का भी प्रावधान है।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर