मेन्यू

लोड हो रहा है...

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
सागर,

नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने सागर-विदिशा लोकसभा क्षेत्र की सड़क एवं परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में NHAI के सदस्य (प्रोजेक्ट्स) विपिनेश शर्मा के साथ मध्य प्रदेश, विशेषकर सागर एवं विदिशा लोकसभा क्षेत्र में चल रही, प्रस्तावित एवं आगामी सड़क परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद ने परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण की गति, समयसीमा और क्षेत्र की भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।
सागर बाइपास और रिंग रोड को प्राथमिकता
सांसद डॉ. वानखेड़े ने सागर शहर को भारी यातायात के दबाव से राहत दिलाने के लिए नए सागर बाइपास की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उन्होंने बाइपास से संबंधित प्रक्रियाओं में तेजी लाकर इसे शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया।
उन्होंने सागर रिंग रोड-1 तथा बेरखेड़ी–रानीपुरा मार्ग को सागर की भविष्य की कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इनके कार्य में तेजी लाने पर चर्चा की। बैठक में आगामी 6 से 8 माह में बेरखेड़ी–रानीपुरा मार्ग को चालू कराने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
सागर–भोपाल फोरलेन से घटेगा यात्रा समय
बैठक में सागर–भोपाल फोरलेन परियोजना को भी प्रमुखता से उठाया गया। सांसद ने परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।
डॉ. वानखेड़े ने कहा कि सागर–भोपाल फोरलेन बनने से दोनों शहरों के बीच आवागमन सुगम होगा और सागर की आर्थिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के माध्यम से आने वाले समय में सागर–भोपाल यात्रा का समय लगभग ढाई घंटे तक लाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
सिरोंज, शमशाबाद और कुरवाई को भी मिलेगी बेहतर हाईवे कनेक्टिविटी
बैठक में सिरोंज, शमशाबाद एवं कुरवाई क्षेत्रों में नई हाईवे कनेक्टिविटी विकसित करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही बीना रिंग रोड को लेकर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
सांसद ने कहा कि सागर लोकसभा क्षेत्र में एक साथ कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनके पूर्ण होने से आने वाले वर्षों में पूरा क्षेत्र मजबूत राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ेगा।
NHLML चेयरमैन के साथ भी हुई महत्वपूर्ण बैठक
NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के चेयरमैन आलोक दीपांकर से भी मुलाकात की। इस दौरान NHLML से संबंधित परियोजनाओं तथा सागर-विदिशा क्षेत्र में भविष्य की संभावित कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
सांसद ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, बढ़ती कनेक्टिविटी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सागर को लॉजिस्टिक्स एवं परिवहन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।
“सागर को मध्य प्रदेश का बड़ा रोड एवं कनेक्टिविटी हब बनाना प्राथमिकता”
सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा,
“सागर को मध्य प्रदेश के एक बड़े रोड एवं कनेक्टिविटी हब के रूप में विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। सागर बाइपास, रिंग रोड, बेरखेड़ी–रानीपुरा, सागर–भोपाल फोरलेन सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध गति देने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि निर्धारित समयसीमा में धरातल पर दिखाई दें।”
उन्होंने कहा कि सागर लोकसभा क्षेत्र की मजबूत सड़क कनेक्टिविटी से सागर के साथ-साथ बीना, सिरोंज, शमशाबाद, कुरवाई और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग, रोजगार एवं पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो