मेन्यू

लोड हो रहा है...

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के प्रदेश सह-सचिव बने संदीप बबेरवाल

रिपोर्टर — शिंभू सिंह शेखावत

खेतड़ी

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न फार्मासिस्टों को अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में झुंझुनूं जिले के खेतड़ी ब्लॉक के फार्मासिस्ट एवं ब्लॉक अध्यक्ष संदीप बबेरवाल को प्रदेश स्तर पर सह-सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने पर खेतड़ी ब्लॉक के फार्मासिस्टों ने संदीप बबेरवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनका माला एवं साफा पहनाकर स्वागत भी किया गया।

फार्मासिस्टों ने बताया कि संदीप बबेरवाल पूर्व में भी कई वर्षों से खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और वर्तमान में भी इस पद पर कार्यरत हैं। उनके कार्यकाल के दौरान फार्मासिस्टों की समस्याओं एवं मांगों को जिला और प्रदेश स्तर पर लगातार उठाया गया है। फार्मासिस्ट हितों के प्रति उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त प्रदेश सह-सचिव संदीप बबेरवाल ने कहा कि खेतड़ी ब्लॉक के किसी भी फार्मासिस्ट को समस्या होने पर उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। किसी भी फार्मासिस्ट का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खेतड़ी ब्लॉक के फार्मासिस्टों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें लगातार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

संदीप बबेरवाल की प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्ति पर खेतड़ी ब्लॉक के फार्मासिस्टों में खुशी का माहौल है। नवनिर्वाचित प्रदेश सह-सचिव के सम्मान में ब्लॉक स्तर पर शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के प्रदेश सह-सचिव बने संदीप बबेरवाल

रिपोर्टर — शिंभू सिंह शेखावत खेतड़ी राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेश के

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को