मेन्यू

लोड हो रहा है...

जैन मिलन महिला शाखा का सेवा जैन मिलन महिला क्षेत्र-10 ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 15 चिकित्सकों का किया सम्मान

सागर। जैन मिलन महिला क्षेत्र क्रमांक-10 भगवानगंज शाखा द्वारा सेवा भाव की भावना से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञताओं के 15 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देकर करीब 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जी तथा विशिष्ट अतिथि शाखा संरक्षिका एवं लीगल राइट काउंसिल की प्रदेश अध्यक्ष वीरांगना अनुश्री शैलेंद्र जैन रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरुण चंदेरिया, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय, क्षेत्रीय मंत्री जिनेश बहरोल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मंजू सतभैया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष, क्षेत्रीय महिला चेयरपर्सन ममता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वर्षा तथा क्षेत्रीय संयोजिका सुनीता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान महावीर की प्रार्थना के साथ हुआ। मंगलाचरण महक ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्रीय महिला चेयरपर्सन ममता ने कहा कि चिकित्सक मानवता के सच्चे सेवक हैं, जो वर्ष के 365 दिन और 24 घंटे लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं।
शिविर में डॉ. नितिन सिंघई (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. पल्लवी सिंघई (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनीष सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनिल जैन (जनरल फिजिशियन), डॉ. अंजलि (आयुर्वेद), डॉ. अंकित मोदी (आयुर्वेद), डॉ. महेंद्र (जनरल फिजिशियन), डॉ. राहुल सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष दीपशिखा राजीव जैन, मंत्री साक्षी, कोषाध्यक्ष सपना, प्रचार मंत्री नीलम, सांस्कृतिक मंत्री महक, सदस्य शिखा, वर्षा, पाली, प्रियंका, श्वेता, अलका, दिवाकर तथा बड़ा बाजार शाखा से अध्यक्ष प्रदीप एवं प्रभावना अमित सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय संयोजिका सुनीता ने किया, जबकि आभार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वर्षा ने व्यक्त किया।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और