रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत
सीकर। दांतारामगढ़ तहसील के ग्राम हरीपुरा के वीर सपूत लांस हवलदार सुरेश कुमार गेनन पंजाब के पठानकोट में ड्यूटी के दौरान 1 जुलाई 2026 को शहीद हो गए। सैन्य अधिकारियों ने उन्हें बैटल कैजुअल्टी घोषित किया है। शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरीपुरा पहुंचेगा। गांव में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शहीद सुरेश कुमार वर्ष 2011 में भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में 3 जाट रेजिमेंट में लांस हवलदार के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार, हादसे से लगभग 20 मिनट पहले ही उन्होंने अपने पिता से मोबाइल पर बातचीत की थी और जल्द ही घर आने का भरोसा दिलाया था। लेकिन कुछ ही देर बाद उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शहीद अपने पीछे पत्नी सीमा देवी, 9 वर्षीय पुत्र पियूष तथा अपने माता-पिता को छोड़ गए हैं। उनके सर्वोच्च बलिदान की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं पूर्व सैनिक अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
देश की रक्षा करते हुए दिए गए इस सर्वोच्च बलिदान को क्षेत्र हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद रखेगा।

एक ही घर से निकले इंजीनियर और डॉक्टर: SP के बेटे ने IIT फतह की, बेटी ने MBBS कर लिया गरीबों का मुफ्त इलाज करने का संकल्प
विजय निरंकारी सागर/छतरपुर। वर्ष 2009 में सागर में सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके एवं वर्तमान में सागर पुलिस की



