सागर। जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ लंबित गिरफ्तारी वारंट भी तामील कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 269/2025 में आरोपी राजा राजपूत उर्फ राजा ठाकुर, निवासी अहमदनगर, थाना गोपालगंज, के खिलाफ फरियादी से शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट, दांत से काटकर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज था। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
थाना गोपालगंज पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार तलाश की और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामले में भी न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारंट की तामील कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों, फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार करने की कार्रवाई में थाना गोपालगंज पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, वारंट भी तामील
सागर। जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे



