रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए शीतल शरबत एवं जल सेवा शिविर का नियमित संचालन किया जा रहा है। इस सेवा कार्य से यात्रियों को राहत मिल रही है तथा वे इस पहल की सराहना कर रहे हैं।
आज के शरबत सेवा शिविर के भामाशाह कैलाश जी आगवाड़ी वाले रहे, जिन्होंने अपने परिवार सहित श्रद्धा भाव से शरबत सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर में दामोदर प्रसाद ट्रेलर, राधेश्याम शर्मा, गिरधारी लाल टावर, लालचंद सोनी, सतपाल यादव, बजरंग लाल सेन, रामजीलाल अग्रवाल, श्याम जिंदल, सत्यवीर यादव एवं भगवान सहाय सैनी सहित लगभग 40 स्काउट रोवर एवं रेंजर्स अपनी नियमित सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
शरबत एवं जल सेवा शिविर के लिए ओम नारायण जांगिड़ एवं महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा आवश्यकता अनुसार निशुल्क बर्फ उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं रेलवे स्टाफ का भी इस सेवा कार्य में पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
स्थानीय संघ के इस जनसेवा कार्य की यात्रियों द्वारा सराहना की जा रही है तथा सेवा भाव के साथ यह शिविर निरंतर संचालित किया जा रहा है।




