मेन्यू

लोड हो रहा है...

बिजली विभाग की कथित लापरवाही से करंट लगने पर गाय की मौत, क्षेत्रवासियों में रोष

अलवर। शहर के 60 फीट रोड स्थित स्वराज स्कूल के समीप शनिवार तड़के बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले तीन दिनों से मुख्य बिजली लाइन में लगातार स्पार्किंग हो रही थी। इसकी सूचना बिजली विभाग को लिखित आवेदन एवं फोन के माध्यम से कई बार दी गई, लेकिन समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे मुख्य लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे ट्रांसफार्मर के आसपास बारिश के पानी में करंट फैल गया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग को तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए सूचित किया गया, लेकिन समय पर लाइन बंद नहीं की गई। आरोप है कि स्थानीय कर्मचारी ने वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश के बिना आपूर्ति बंद करने से इनकार कर दिया। बाद में सहायक अभियंता (एईएन) को सूचना देने के बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टूटे हुए तार के कारण क्षेत्र में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर खड़े होकर राहगीरों एवं वाहन चालकों को सतर्क कर संभावित जनहानि को टालने का प्रयास किया। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
नागरिकों का कहना है कि यदि शिकायत मिलने के बाद समय पर मरम्मत और बिजली आपूर्ति बंद करने की कार्रवाई की जाती तो इस दुखद घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि समय रहते राहगीरों को सचेत नहीं किया जाता तो यह घटना किसी बड़े जनहानि वाले हादसे का रूप ले सकती थी।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और