मेन्यू

लोड हो रहा है...

जीआरपी कांस्टेबल और उसके साथी पर हमला, दो आरोपी हिरासत में

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत
मारवाड़ जंक्शन। मारवाड़ जंक्शन में जीआरपी थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल एवं उसके साथी के साथ कथित रूप से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी थाने में कार्यरत कांस्टेबल गजेंद्र सिंह अपने साथी मुकेश के साथ थाना परिसर के सामने एक आइसक्रीम स्टॉल पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवकों ने उन्हें टक्कर मारी और मौके से फरार हो गए।
बताया जाता है कि कांस्टेबल गजेंद्र सिंह द्वारा उनका पीछा किए जाने पर स्कूल के पास चार युवकों ने कथित रूप से लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में कांस्टेबल गजेंद्र सिंह एवं उनके साथी मुकेश घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जीआरपी थाना अधिकारी हेमराज गुर्जर की ओर से चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मारवाड़ जंक्शन थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और