मेन्यू

लोड हो रहा है...

महाराष्ट्र कर्नाटक क्षेत्र के प्रसिद्ध दत्तात्रेय स्वामी समर्थ पंथ के संत आबा साहेब गंगा आरती में हुए शामिल

*स्वच्छता जागरूकता हेतु झील किनारे प्रारम्भ गंगा आरती देश-प्रदेश में सागर का मान बढ़ा रही*

सागर

गंगा आरती का सांस्कृतिक आध्यात्मिक आयोजन सागर के ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील की स्वच्छता का प्रेरक बनने के साथ साथ सागर का मान देश प्रदेश में बढ़ाने में सहयोगी बना है। दूर दूर से आगनतुक गंगा आरती में शामिल हो धर्मलाभ ले रहे हैं। महाराष्ट्र कर्नाटक क्षेत्र के प्रसिद्ध दत्तात्रेय स्वामी समर्थ पंथ के संत आबा साहेब गंगा आरती में शामिल हुए। संत श्री आबा साहेब ने कहा की सागर में गंगा आरती ऐसी लगी जैसे साक्षात् गंगा किनारे खड़े हों, सभी का खूब खूब कल्याण हो।

प्रत्येक सोमवार को झील किनारे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण गंगा आरती में शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।
सागर शहर की ऐतिहासिक पहचान लाखा बंजारा झील को स्वच्छ, सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक  राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में झील के किनारे चकराघाट पर प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। निगमायुक्त द्वारा प्रारम्भ कराई गई गंगा आरती का नवाचार बड़ी संख्या में नागरिकों को श्रद्धा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक बना रहा है । स्वच्छता के साथ भक्ति प्रेरणा से प्रेरित होकर प्रति सोमवार आयोजित होने वाली इस गंगा आरती में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सहभागिता कर रहे हैं।
*गंगा आरती में नागरिक बन सकते हैं मुख्य यजमान*
लाखा बंजारा झील पर आयोजित गंगा आरती में समय-समय पर शहर के सम्माननीय नागरिक मुख्य यजमान बनकर सहभागिता कर रहे हैं। प्रत्येक सोमवार जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं, वे आरती से 30 मिनट पूर्व संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत