मेन्यू

लोड हो रहा है...

सागर में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त

*144 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ₹1,84,800 मूल्य की मैकडॉवेल्स एवं ओल्ड मंक कंपनी की शराब बरामद*
सागर

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब, अवैध हथियार एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई
दिनांक 30.12.2025 को थाना प्रभारी मोतीनगर को विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि खुरई रोड, ठाकुर बाबा पहाड़ी के पास, ग्राम गढ़ौली खुर्द, सागर क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखे हुए है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
झाड़ियों में छिपाकर रखी थी शराब, आरोपी मौके से गिरफ्तार
मौके पर एक व्यक्ति झाड़ियों के पास खाकी रंग के कार्टून रखे हुए पाया गया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम—
शुभम पिता सुल्तान सिंह घोषी,
उम्र – 23 वर्ष,
निवासी – ठाकुर बाबा मंदिर के पास, ग्राम गढ़ौली खुर्द, सागर
बताया।
144 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
कार्टूनों की तलाशी लेने पर उनमें मैकडॉवेल्स कंपनी एवं ओल्ड मंक कंपनी की अंग्रेजी शराब भरी हुई पाई गई। कुल 16 खाकी रंग के कार्टूनों में 144 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,84,800/- है, मौके से बरामद की गई।
आरोपी से शराब रखने के संबंध में वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
आरोपी द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखने का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना मोतीनगर पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है, तथा आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

Leave a Comment

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5.50 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, 5.50 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता; दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी सागर साइबर अपराध

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत चौमूं, जयपुर। चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट को लेकर हाईकोर्ट सख्त, भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश

सागर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों को लेकर दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने