मेन्यू

लोड हो रहा है...

20 दिन बाद खोया बैग मिला – नौजवान के भविष्य को मिला नया जीवन

सागर

जिला बांदा, उत्तर प्रदेश के एक छोटे से ग्राम उतरवा निवासी नौजवान रामभजन निषाद अपने साथियों के साथ सागर में आयोजित आर्मी भर्ती प्रक्रिया देखने हेतु सागर आया था। सागर रेलवे स्टेशन से ऑटो द्वारा आर्मी कैंप जाते समय उसका एक बैग, जो ऑटो के पीछे रखा हुआ था, अनजाने में उसी ऑटो में छूट गया।बैग में रामभजन निषाद के सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र एवं महत्वपूर्ण कागजात एक ही फाइल में रखे हुए थे। बैग के गुम होने से वह मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हो गया। काफी तलाश के बाद जब बैग नहीं मिला, तो उनके एवं उनके साथ आए दोस्तो द्वारा प्रयास किए गए, किंतु प्रारंभिक रूप से बैग का पता नहीं चल सका।
लगभग 20 दिन बाद इसी प्रकार की एक अन्य घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम सागर को प्राप्त हुई, जिसमें एक बैग ऑटो में छूटने की जानकारी थी। इस सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम सागर के उप निरीक्षक  आर.के.एस. चौहान द्वारा तत्परता दिखाते हुए ऑटो के फोटो सहित जानकारी को विभिन्न व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में व्यापक रूप से प्रसारित (वायरल) किया गया।
इस वायरल सूचना को देखकर संबंधित ऑटो चालक/मालिक को स्मरण हुआ कि कुछ समय पूर्व उसके ऑटो में एक बैग छूटा था, जिसे उसने सुरक्षित रूप से अपने घर के एक कोने में रख दिया था। वह तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर पहुंचा और बैग पुलिस को सौंप दिया।
बैग में रखे सभी दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित एवं मूल अवस्था में पाए गए, किंतु उसमें दिए पते के आधार पर केवल जिला बांदा एवं ग्राम उतरवा की जानकारी उपलब्ध थी। इसके पश्चात उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान एवं उनकी टीम द्वारा अत्यंत धैर्य एवं परिश्रम से बांदा पुलिस कंट्रोल रूम, से जिले के थानों के नंबर लेकर ग्राम की जानकारी ली गई थाना एवं स्थानीय स्तर पर संपर्क स्थापित किया गया।
लगभग 10–15 फोन कॉल के बाद यह पुष्टि हुई कि ग्राम उतरवा बदौसा थाना क्षेत्र में आता है। आगे ग्राम प्रधान श्रीमती गायत्री सिंह से संपर्क कर युवक रामभजन निषाद की पहचान सुनिश्चित की गई। अगले दिन ग्राम प्रधान के माध्यम से रामभजन से संपर्क स्थापित हुआ, जिससे उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
आज दिनांक 27.12.2025 को रामभजन निषाद को पुलिस कंट्रोल रूम सागर बुलाकर उसका बैग, उसमें रखा समस्त सामान एवं उसकी बहुमूल्य शैक्षणिक दस्तावेजों की फाइल सकुशल सुपुर्द की गई। दस्तावेज प्राप्त करते समय उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उसने बताया कि सभी दस्तावेज एक ही फाइल में होने के कारण वह अत्यधिक मानसिक तनाव में था और भविष्य को लेकर चिंतित हो गया था।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र