मेन्यू

लोड हो रहा है...

निगमायुक्त ने डेयरी विस्थापन परियोजना के अपात्र पाए गए 180 व्यक्तियों को आवंटित प्लाटों को निरस्त किया

सागर

नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने डेयरी विस्थापन परियोजना में आवंटित प्लाटों की जांच उपरांत अपात्र पाए गए 180 प्लाटों के आवंटन को निरस्त करने की कार्रवाई की गई। डेयरी विस्थापन परियोजना में आवंटित प्लाटों के संबंध में महापौर परिषद की बैठक दिनांक 28 जनवरी की बैठक में पारित प्रस्ताव क्रमांक-19 में निर्णय लिया गया कि डेयरी विस्थापन स्थल पर जिन्हें प्लाट आवंटित हुये हैं, परंतु वे डेयरी संचालन हेतु पशु लेकर नहीं गये हैं। ऐसे डेयरी मालिकों को नोटिस देकर उनका आवंटन निरस्त किया जाये, जांच उपरांत 180 डेयरी मालिक ऐसे पाये गये जिनका प्लाट आवंटन सूची में नाम था, परंतु उनके पास पशु नहीं थे और न ही उनके द्वारा डेयरी परिसर में शेड का निर्माण किया गया, जिससे स्पष्ट हैं कि उक्त आवंटित प्लांट निरस्त करने योग्य हैं। महापौर परिषद में पारित निर्णय अनुसार संबंधित डेयरी मालिकों को व्यक्तिगत रूप से नोटिस तामिल कराये गये एवं दिनांक 06 मई को दैनिक समाचार पत्रों में सूचना का प्रकाशन किया गया। तत्पश्चात् डेयरी मालिकों द्वारा आज दिनांक तक डेयरी व्यवस्था क्षेत्र में न ही पशु विस्थापित नहीं किये गये और न ही शहरी क्षेत्र में उनके पास पशु हैं।
अतः उक्त 180 व्यक्तियों को व्यक्तिगत सूचना एवं आम सूचना तथा महापौर परिषद की बैठक में पारित निर्णय अनुसार साथ ही दिनांक 26 एवं 27 सितंबर को नगर निगम परिषद की बैठक में पारित प्रस्ताव अनुसार डेयरी परियोजना हफसिली में डेयरी मालिकों द्वारा भूखण्ड आवंटित पश्चात् डेयरी मालिकों द्वारा निर्माण एवं पशु लेकर नहीं किये जाने पर भूखण्ड आवंटन निरस्त करने की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।
निगमायुक्त द्वारा महापौर परिषद एवं नगर निगम परिषद में पारित प्रस्ताव अनुसार 180 व्यक्तियों की सूची अनुसार कार्यवाही करते हुए सभी आवंटन को निरस्त कर दिया गया।

Leave a Comment

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5.50 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, 5.50 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता; दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी सागर साइबर अपराध

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत चौमूं, जयपुर। चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट को लेकर हाईकोर्ट सख्त, भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश

सागर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों को लेकर दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने