मेन्यू

लोड हो रहा है...

अनुकंपा नियुक्ति के एवज में 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त सागर पुलिस  ने पकड़ा

पन्ना

पन्ना जिला मुख्यालय टीवी वार्ड में पदस्थ लैब टेक्नीशियन दिलीप डामोर पिता देवचंद डामोर निवासी ग्राम नवापाड़ा तहसील थांदला जिला झाबुआ से निजी कार्य के लिए ₹2500 की रिश्वत मांगी जा रही है। जिसके बाद लोकायुक्त टीम सागर ने दिलीप की शिकायत दर्ज की और उसकी तस्दीक करने के लिए एक पुलिस आरक्षक पन्ना भेजा गया। जिसके द्वारा तस्दीक पूर्ण की गई और रिस्पत लेने वाले कर्मचारी विमल खरे पिता स्वर्गीय कमल किशोर खरे उम्र 27 वर्ष निवासी शाहनगर हाल निवास सीएमएचओ कार्यालय शासकीय आवास पन्ना का रिश्वत संबंधी टेप रिकॉर्डर किया गया । आज दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को लोकायुक्त सागर टीम से निरीक्षक रोशनी जैन के नेतृत्व में टीम में निरीक्षक कमल उईके प्रधान आरक्षक सफीक खान आरक्षक अरविंद नायक राघवेंद्र सिंह, गोल्डी पासी , आदेश तिवारी पन्ना सीएमएचओ कार्यालय दोपहर लगभग 12:30 बजे पहुंचे और उन्होंने रंगे हाथ कंप्यूटर ऑपरेटर लिपिक विमल खरे को रिश्वत लेते दबोच लिया। जैसे ही लोकायुक्त टीम का छापा पड़ा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में हड़कंप मच गया । लोकायुक्त की टीम द्वारा देर शाम तक लिखा पढ़ी संबंधी कार्यवाही सीएमओ कार्यालय में पूर्ण की गई। इसके उपरांत जमानत पर अभियुक्त विमल खरे को छोड़ा गया है ।ज्ञात होकि पन्ना जिले में रिश्वत का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस,वन विभाग, राजस्व विभाग में लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही होने के बावजूद भी रिश्वतखोरी कम नहीं हो पा रही । हाल ही में अमानगंज थाना में लोकायुक्त की टीम द्वारा एक प्रधान आरक्षक एवं एक पुलिस आरक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा गया और अभी एक माह भी नहीं गुजरा की स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथरिस्पत लेते पकड़ा गया है ।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत