मेन्यू

लोड हो रहा है...

जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते पुलिस द्वारा यातायात नियंत्रण के लिये की व्यवस्था

सागर

सागर जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस अधीक्षक सागर  विकास कुमार शाहवाल द्वारा जिले की संपूर्ण स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रभावित थाना क्षेत्र एवं मार्गों की स्थिति निम्नानुसार है:

क्र. थाना मार्ग की स्थिति

1 महाराजपुर तरादेही मार्ग – पूर्णतः बंद
पुलिस व्यवस्था लगाई गई

2 देवरी झनकू पुल – पानी ऊपर, रास्ता बंद
पुलिस व्यवस्था लगाई गई

3 बांदरी मेहर-दुआ रोड – पुलिया पर पानी, रास्ता बंद
पुलिस व्यवस्था लगाई गई

4 खुरई शहर विदिशा-पढ़ारी रोड – बंद, पुलिस व्यवस्था मौजूद

5 बरायठा बंडा-बरायठा मार्ग – बंद, पुलिस बल तैनात

6 बलेह (1) बेरखेड़ी-गढाकोटा मार्ग – बंद
पुलिस व्यवस्था लगाई गई
(2)बलेह-सालिया
मार्ग – बंद
पुलिस व्यवस्था लगाई गई

उपरोक्त मार्गों पर आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेटिंग की गई है एवं पुलिस बल की तैनाती कर यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जा रहा है।

अतिवृष्टि की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आम नागरिकों से अनुरोध है कि जलभराव वाले मार्गों पर जाने से बचें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जिला पुलिस सागर आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5.50 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, 5.50 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता; दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी सागर साइबर अपराध

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत चौमूं, जयपुर। चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट को लेकर हाईकोर्ट सख्त, भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश

सागर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों को लेकर दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने