विधायक द्वारा मनाया गया सद्भावना राखी मिलन समारोह

सागर

*श्रीकृष्ण युग से लेकर वर्तमान तक रक्षाबंधन पर्व का इतिहास रहा है, जब-जब बहनों पर संकट आया है, तब-तब भाईयों ने बहनों के आगे ढाल बनने का काम किया है। मेरा भी आपसे वचन है कि मैं हमेशा आपकी रक्षा करूंगा।:- शैलेन्द्र जैन*

सागर। मंगलवार को एक निजी होटल में सामूहिक सद्भावना राखी मिलन समारोह का आयोजन विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवम श्रीमती अनु श्री जैन द्वारा किया गया जिसमें नगर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी एवं पार्टी के पदाधिकारीयो ने उपस्थित होकर सागर जिले की बहनों से राखी बंधबाई और बहनों की रक्षा करने का वचन दिया इस अवसर पर उपस्थित सभी बहनों के लिए भेंट स्वरूप साड़ी दी गई।

इस अवसर पर नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि एक पारंपरिक हिंदू त्योहार है, जो भारत में बहुत महत्व रखता है. यह त्योहार भाइयों और बहनों के बीच के बंधन का प्रतीक माना जाता है. “रक्षा बंधन” शब्द का अर्थ ही “सुरक्षा का बंधन” है।श्रीकृष्ण युग से लेकर वर्तमान तक रक्षाबंधन पर्व का इतिहास रहा है, जब-जब बहनों पर संकट आया है, तब-तब भाईयों ने बहनों के आगे ढाल बनने का काम किया है। मेरा भी आप सभी बहिनो से वचन है कि मैं हमेशा आपकी रक्षा के लिए खड़ा रहूंगा।
हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव  और पूरी भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश की सभी बहनों के साथ उनके हर सुख दुख में साथ है और उनके सम्मान के लिए कार्य कर रही है। लाडली बहना जैसी योजनाएं से जहां एक और महिलाओं को संबल मिला है वहीं दूसरी ओर नारी सशक्तिकरण की ओर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है एवं स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को सम्मान दिला रही है। यहां उपस्थित सभी बहनों को रक्षाबंधन पर भी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस अवसर पर लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुश्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि राखी का त्यौहार सबको एकता के बंधन में बांधता है।रक्षाबंधन हमें एक दूसरे की पवित्रता व सम्मान की रक्षा करना सिखाता है। प्रदेश की महिलाओं के लिए जो सरकारी कार्य कर रही है। उससे प्रदेश की बहनों को आजीविका चलाने में काफी मदद मिली है सरकार प्रदेश की बहनों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। आज हमारी बहनों को समझ में बराबरी का दर्जा मिल रहा है घर संभालने से लेकर व्यावसायिक जिम्मेदारियां भी आज हमारी बहनें संभाल नहीं है योगी केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संभव है मैं हमारे सभी बहनों को रक्षाबंधन पर भी की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहा कि रक्षाबंधन जैविक संबंधों से बाहर,वैश्विक एकता के भारतीय मूल्य (वसुधैव कुटुंबकम) का प्रतीक है, जिसका मतलब है कि पूरी दुनिया एक परिवार है। प्रदेश की सभी बहनों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार और हमारे प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री  मोहन यादव  उन्हें उनका हक और सम्मान देने के कार्य कर रहें हैं। मैं हमारी सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव,एम आई सी सदस्य मेघा दुबे,अंत्योदय समिति की अध्यक्ष प्रतिभा चौबे,पार्षद याकृति जड़िया,पार्षद रूबी पटेल, सविता साहू,सुषमा यादव,ज्योति साहू,शारदा कोरी,पूजा राधेश्याम सोनी,अनीता हरप्रसाद अहिरवार,मनोरमा उपाध्याय,किरण सैनी,रानी पराग बजाज,मीरा चोबे,रूबी कृष्ण कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment