सागर में पुष्पा-2 -विश्वविद्यालय के जंगल से चंदन काटते दो धरे गए, बाजार रेट 12 हजार रुपए किलो

 

 

सागर

सागर में भी पुष्पानुमा चंदन तस्कर समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। झुकेगा नहीं सा… की तर्ज पर एक ही गिरोह के सदस्य कई बार पकड़े जा रहे हैं। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के जंगल से लेकर जलंधर की चंदन बगियों तक इनकी आरी कुल्हाड़ी चल रही है। मध्य प्रदेश में चंदन की महक के कई दीवाने हैं। जैसा माल वैसे दाम। काफी इंतजार के बाद जब पेड़ से महक अाने लगे तो पूरा पेड़ काटकर ले जाते हैं। अच्छी क्वालिटी का सुंगधित चंदन बाजार में 12 हजार रुपए किलाे तक के रेट पर बिकता है। पिछले तीन दशक में विश्वविद्यालय की जंगल से रातों-रात चंदन के सैकड़ो पेड़ कट चुके है। पेड़ कट च यहां झाड़ीनुमा चंदन, कटे पेड़ के ठूंठ अाैर अारी से कट वाले चंदन के पेड़ देखे जा सकते हैं।

-5 मिली ग्राम तेल 2400 रुपए का:

वनस्पति विशेषज्ञ बताते हैं कि सागर के उत्तर और दक्षिण वन मंडल में चंदन पाया जाता है। जलंधर के अलावा रहली के पास खैराना गांव में भी चंदन बहुत था। विश्वविद्यालय के जंगल में भी चंदन के पेड़ हैं। चंदन अनुकूल माहाैल व जलवायु के हिसाब से वृद्धि करता है। यह एक परजीवी पाैधा है। शुरुअात में इसके साथ हाेस्ट प्लांट लगाए जाते हैं, जिससे यह पाेषण व अाहार लेता है। पेड़ की जड़े जमने के बाद यह तेजी से पनपने लगता है। चंदन काफी कीमती व उपयाेगी है। इसका 5 मिली ग्राम तेल 2300-2400 रुपए तक में बिकता है।

-विश्वविद्यालय सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़े थे दो चंदन चोर:

डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के जंगल से बीती रात सर्चिग के दौरान चंदन पेड़ों की कटाई कर रहे दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में नाम आबिद खां और अनवर खां निवासी सीहोर होना बताया। उनके कब्जे से चंदन और सागौन की लकड़ी के टुकड़े जब्त किए गए। पेड़ काटने के औजार, नशीली गोलियां, दो बाइक और अन्य सामग्री बरामद की गई। विश्वविद्यालय सुरक्षा विभाग की टीम की सूचना पर दोनों युवकों को सिविल लाइन पुलिस ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Comment