



सागर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को संबोधित किया।
कार्यक्रम को भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ संगठनात्मक सागर जिले के सभी 1271 बूथों पर सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने खुरई विधानसभा में बांदरी मंडल के बूथ क्रमांक 239 पर बूथ अध्यक्ष हरिराम पाल मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर एवं बूथ समिती सदस्यों,कार्यकर्ता व आमजनों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना! कार्यक्रम के पूर्व पहलगाम में आंतकी हमले में दिवंगत जनों के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। कार्यक्रम उपरांत जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं व जिला वासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा अनुरूप सागर एक पेड़ मां के नाम अभियान में सहभागी बनते हुए एक पेड़ लगाने का आग्रह किया है उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति और पर्यावरण के प्रति प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता का परिचय हैइस अभियान में अब तक 140 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए गए हैं जो निश्चित रूप से देश के खुशहाली और समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगा!
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि संगठनात्मक सागर जिले के सभी 1271 बूथों पर पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सुना गया है मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर निवास पर,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल ने सदर मंडल के बूथ क्रमांक 110,सांसद लता वानखेड़े ने मकरोनिया मंडल के बूथ क्रमांक 166,पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह ने बामोरा सागर स्थित निवास पर,कार्यक्रम विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भीमराव अम्बेडकर मंडल के बूथ क्रमांक 184 विधायक प्रदीप लारिया ने सदर मंडल के बूथ क्रमांक 189 विधायक निर्मला सप्रे ने बीना में बूथ क्रमांक 129 पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कार्यालय नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने नगर मंडल के बूथ क्रमांक 159 पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बीना ग्रामीण मंडल के बूथ क्रमांक 75 पर मन की बात कार्यक्रम को सुना!