



विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने जिलाध्यक्ष एवं नगर निगम अध्यक्ष के साथ मछुआरा संघ को लाइफ सेविंग जैकेट प्रदान की।
सागर
विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने चकराघाट पर मछुआरा संघ के सदस्यों को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार एवं निगमआयुक्त राजकुमार खत्री के साथ लाइफ सेविंग जैकेट प्रदान की,
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि मछुआरा संघ हमारी लाखा बंजारा झील के संरक्षण और स्वच्छता में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है ,यह हमारे भाई है और इनकी सुरक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है हमारे यह भाई आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि वह अपनी सुरक्षा के लिए आधुनिक लाइफ सेविंग जैकेट खरीद सकें, इन जैकेट्स से हमारे इन भाइयों के कार्य में और भी निपुणता आएगी,उन्होंने कहा की नाविकों के हित में हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं इनके कल्याण के लिए शासन की जो भी योजनाएं हैं उनका लाभ मिले यह भी सुनिश्चित किया जायेगा ।
उन्होंने कहा प्रति सोमवार चकराघाट पर होने वाली गंगा आरती कार्यक्रम को सुखद बनाने में नाविकों का अहम योगदान होता है इसी परिपेक्ष्य में गंगा आरती में हज़ारों श्रद्धालुगण गंगा आरती करने आते हैं एवं दीपदान करते है इस दृष्टि से भी उनकी सुरक्षा का दायित्व और भी बढ़ जाता है जिसको मद्देनजर रखते हुए भी ये कदम आवश्यक हो जाता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि इस पहल से जल यातायात के प्रति लोगों में अधिक विश्वसनीयता पैदा होगी उन्होंने विधायक जैन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद दिया ,सभी मछुआरा संघ के सदस्यों एवं नाविकों ने माल्यापर्ण कर धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम को निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी संबोधित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से राजू रैकवार,मनोज रैकवार,मुन्ना रैकवार,नितिन सोनी,नितिन सोनी सहित बड़ी संख्या में मछुआरा संघ के लोग उपस्थित थे।