



सागर
सागर में 23 दिसम्बर को पधार रहे मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी जोरो पर है लेकिन प्रशासन द्वारा शहर से लगे नरयावली विधानसभा क्षेत्रों में लगाए जा रहे होडिंग फ्लेक्सों से नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की फोटो ना लगाना सागर प्रशासन द्वारा सागर में चल रही गुटबाजी को इशारा करती है क्या प्रशासन को यह नहीं पता की सागर हो या नरयावली प्रशासनिक कोई भी कार्यक्रम होता है उसमें नरयावली विधानसभा क्षेत्र की अहम् भूमिका होती है वैसे तो विधायक प्रदीप लारिया सागर के एवं जिम्मेदार प्रथम नागरिक पद महापौर भी रह चुके हैं जिनका एक सागर में वर्चस्व भी हैं ऐसे में उनको नदारद करना प्रशासन सोची समझी रणनीति हैं या फिर वह गुटबाजी के शिकार हैं