



*नवनिर्वाचित पदाधिकारी नगर के विकास व कर्मचारियों के हित में अपने दायित्वों का निवर्हन करेंः- महापौर*
सागर
सागर नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने वरिष्ठ निगम कर्मियों के साथ महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर महापौर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास व कर्मचारियों के हित में सृजनात्मक भूमिका निभाने हेतु कार्य करने की अपेक्षा की है।
महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी ने इस अवसर पर संघ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा कि नगर पालिक निगम एवं नगर विकास के कार्याे के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करते हुए निगम के माध्यम से नगर के समस्त नागरिकों को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं एवं, विकास कार्यों की गति बनाए रखने में कर्मचारियों की भूमिका सकारात्मक होना जरूरी है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी अपने हितों के साथ दायित्व निर्वहन में कुशलता रखेंगे। उन्होंने नये पदाधिकारियों व समस्त निगम कर्मियों को नये दायित्वों के साथ दीपावली की भी शुभकामनाएं दीं।
नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरेंद्र खटीक, उपाध्यक्ष श्रीमती शकुन गोस्वामी, सचिव माधव चढ़ार व कोषाध्यक्ष राजेश चौबे ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी का स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर एवं महापौर प्रतिनिधि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया तथा मिठाई खिलाई। इस अवसर पर रिशांक तिवारी,उपयंत्री महादेव सोनी ,संजय सोनी, मुन्ना लाल रैकवार सहित बड़ी संख्या में निगम कर्मी उपस्थित थे।