सागर विधानसभा क्षेत्र 30 साल से मंत्री विहीन

सागर

कांग्रेस के प्रकाश जैन के बाद संभागीय मुख्यालय सागर से एक भी नहीं बना मंत्री

सागर जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो सागर विधानसभा क्षेत्र से करीब तीन दशक से एक भी विधायक, मंत्री नहीं बना है! मुख्यमंत्री जब दिग्विजय से थे उसे समय प्रकाश जैन को शिक्षा उप मंत्री बनाया गया था! तब से यह सीट मंत्री पद के लिए वेटिंग में है ! आठ विधानसभा है जहा अगर बात की जाए तो सागर जिले की लगभग हर विधानसभा से मंत्री बनते आ रहे है ! मगर तीस वर्षों से संभागीय मुख्यालय को मंत्री पद नही मिला है ! पिछले तीस वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का ही विधायक बनते आ रहे हैं। जिनकी बात की जाए तो 15 वर्ष तक भारतीय जनता पार्टी की सुधा जैन सागर से विधायक रही वही इस बार लगातार चौथी बार जीत हासिल करके शैलेंद्र जैन फिर से विधायक चुने गए हे ऐसे में अगर बात करे तो सबको एक बार फिर से उम्मीद दिख रही है कि इस बार सागर संभागीय मुख्यालय को मंत्री पद से नवाजा जाए ।इस बार सागर को मंत्री पद मिलने की उम्मीद ज्यादा दिख रही है भाजपा की संभावित सूची में खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर ये शिवराज सरकार में भी मंत्री थे , सागर से शैलेंद्र जैन ये चौथी बार लगातार जीत हासिल करके मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं!

बीना से प्रभु सिंह ठाकुर सुधाकर राव बापट देवरी से हर्ष यादव खुरई से भूपेंद्र सिंह सुर्खी से गोविंद राजपूत गढ़ाकोटा से गोपाल भार्गव नरयावली से लोकमनखटीक जैसे चेहरे कांग्रेस और भाजपा से मंत्री पद से नवाजे जा चुके हैं लेकिन सागर विधानसभा क्षेत्र अभी भी आशा भरी नजरों से देख रहा है कि हमारा प्रतिनिधित्व करने वाला कोई विधायक मंत्री बन जाए

Leave a Comment

[democracy id="1"]