



सागर
शाल- श्रीफल व सूत की मालाओं से किया आत्मीय स्वागत।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह के नरयावली विधान सभा क्षेत्र में पहुंचने पर कांग्रेस जनों के हुजूम ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के निर्देशन में ग्राम चितौरा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भव्य अगवानी करते हुए शॉल- श्रीफल व सूत की मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चावड़ा, आदि अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे।