सागर संभाग की प्रथम महिला क्षेत्रीय संचालक डॉक्टर नीना गिडियन को शासन ने एक बार फिर से क्षेत्रीय संचालक का प्रभार सौंपा

सागर

शासन ने डॉक्टर नीना गिडियन के काम को देखते हुए, उन्हें एक बार फिर क्षेत्रीय संचालक का पदभार दिया है।
इसके अलावा डॉक्टर नीना गिडियन ने बताया कि शासन के द्वारा ये पद मिलना तो खुशी होती है
परन्तु मुझे सबसे ज्यादा गर्व महसूस हुआ जब
मेरा आविष्कार गिडियन सूचर जिसे सिजेरियन आपरेशन में लगाने से पी पी एच नहीं होता है।और मातृ मृत्यु दर में कमी आती है उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया है।
जिसे मुझे FIGO इनटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ में ,साउथ अफ्रीका में, अक्टूबर माह में बोलने जाना है।
इस पर मैंने एक बुक भी लिखी है।

इसके अलावा डॉक्टर नीना गिडियन को भारत की 10 महिलाओं मे से एक महिला सशक्तिकरण अवार्ड मिला गोवा में।
आई एम ए सागर की अधक्ष रहीं।
आई एम ए की राज्य स्तरीय वूमेन विंग की अध्यक्ष रहीं।
सागर स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ की अध्यक्ष रहीं।
और वर्तमान समय में मध्यप्रदेश स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने हॉस्पिटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है।

डॉक्टर नीना गिडियन ने सागर के हर गणमान्य नागरिकों से निवेदन किया है कि हमें सागर संभाग में मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु दर को कम करना है इसलिए अपने घर की बेटी और बहू को गर्भवती होने पर तुरंत रजिस्ट्रेशन करवाएं।
और कम से कम चार बार गर्भवती महिला की जांच करवाएं।

शासन ने , हमारे स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री राजेंद्र शुक्ल जी ने इलाज की बहुत सुविधाएं मुहैया करवाई है और करा रहे हैं।
जरूरत है जागरूकता की। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ की जानकारी की।

आज हमारा देश , प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी ,हमारी सेना हमारी रक्षा के लिए कर्तव्य बध है,
तो हमारा कर्तव्य है कि हम हमारे प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रखें।

Leave a Comment

[democracy id="1"]