



ब्राह्मण समाज के पंचांग विमोचन समारोह में पूर्व मंत्री ने किया सम्मान
—————————‐———
संवाददाता! सागर
ब्राह्मण समाज की प्रतिभाएं आगे बढ़े ! माता-पिता और समाज का नाम रोशन करें यही मेरी कामना है ! ऐसे होनहार बच्चों के लिए आर्थिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मैं लेता हूं! यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रहली क्षेत्र से विधायक पंडित गोपाल भार्गव ने ब्राह्मण समाज के पंचांग विमोचन समारोह में कही! यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में सागर जिले और अन्य जिलों से आए पुरोहित, संत और ब्राह्मण समाज की उपस्थिति में आयोजित किया गया !
हजारों जनसमूह के बीच पंडित गोपाल भार्गव ने पत्रकार विपिन दुबे की बेटी शैलजा दुबे जिन्होंने हाल ही में संविदा शिक्षक वर्ग एक की प्रदेश की टॉप 10 सूची की मेरिट में दूसरा स्थान पाया है उनका भी सम्मान किया! शैलजा दुबे की माता श्रीमती कल्पना दुबे ग्रहणी है!
पंडित भार्गव ने कहा -ब्राह्मण समाज के ऐसे बेटा बेटियों पर हमें नाज है! कार्यक्रम में पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष पंडित शिवप्रसाद तिवारी ने ब्राह्मण समाज के बच्चों से हर प्रतिभा में और हुनर में आगे आने की बात कही!
बुंदेलखंड युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित भरत तिवारी ने कहा आज हमें संगठित होने की जरूरत है ! ब्राह्मण समाज एक रहेगा तो समाज के लिए हर कार्य मुमकिन है ! एसवीएन कॉलेज के संस्थापक एवं कुलपति पंडित अनिल तिवारी ने भी ब्राह्मण समाज से एकजुट रहने की बात कही!
शिवसेना के उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को मंच देने की बात कही! कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया! अंत में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों ने प्रदेश में संस्कृत विषय में मेरिट सूची में दूसरा स्थान पाने वाली शैलजा दुबे को शुभकामनाएं दी!
कार्यक्रम में खुरई से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, गुवाहाटी से आए डीआईजी संजय शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय दुबे, एसबीएन कॉलेज के कुलाधिपति अजय तिवारी; पंडित राम शर्मा के अलावा हजारों पुरोहित और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी शामिल थे!