हॉस्टल डे उत्सव में छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सागर.

डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के स्वर्ण जयंती सभागार में बालिका छात्रावास का हॉस्टल डे मनाया गया जिसमें छात्राओं ने मनोरंजक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. इस अवसर पर फार्मेसी विभाग की विभागाध्यक्ष उपस्थित थी. कार्यक्रम के पूर्व मुख्य छात्रावास अधीक्षिका डॉ रश्मि सिंह ने छात्रावास की गतिविधियों से सम्बंधित वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि हॉस्टल में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आई छात्राएं रह रही है। और यहां उन्हें सर्व सुविधाएं उपलब्ध हैं जैसे वाईफाई, हेल्थ, भोजन, आदि। छात्रों को उल्लसित रखने के लिए समय समय पर मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता रहा है। महिला क्लब के सदस्य भी इस आयोजन में उपस्थित थी. कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना राजौरिया ने किया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त सर्वांगीण विकास और उनमें नई ऊर्जा उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम में अंशिका तिवारी ने मनमोहक कत्थक की प्रस्तुत किया। जाया ने वेस्टर्न करके सभी का मन मोह लिया। मोहिनी ने मुरली की धुन पर प्रस्तुति दी। उड़ीसा का संबलपुरी नृत्य सीखा और मोनालिसा ने प्रस्तुत किया। अंशिका और अनुष्का ने गीत प्रस्तुति की। महाराष्ट्र का लोक नृत्य की प्रस्तुति हर्षिता साहू एवं तृप्ति द्वारा दी गई। राजस्थान संस्कृत की प्रस्तुति कल्पना द्वारा की गई। सरस्वती हॉस्टल की सुरंजना लोक गीत पर प्रस्तुति की। कल्पना अहिरवार ने मनोरंजक गीत प्रस्तुति दी। श्रीकृष्ण की लीला की प्रस्तुति आशिका शर्मा ने दी। सौम्या शुक्ला, अनुमाश्री, अंजली पटेल ने मंच संचालन किया।

Leave a Comment