वेतन एवं 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण न होने पर12 मार्च से आंदोलन को यथावत् रखे जाने का लिया निर्णय

*नगर निगम के सभी कर्मचारी संघों की बैठक सम्पन्न*
सागर

नगर निगम कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के निराकरण एवं समय पर वेतन भुगतान के संबंध में नगर निगम के सभी संघों की संयुक्त बैठक सोमवार को नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित की गई जिसमें म.प्र.न.नि. / न.पा.कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव श्री राजेषसिंह राजपूत, नगर निगम कर्म.कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष श्री हरेन्द्र खटीक, म.प्र.न.नि./न.पा.कर्म.संघ की इकाई अध्यक्ष वर्षा समद्र, सफाई कामगार यूनियन एवं अखिल भारतीय सफाई मजूदर कंाग्रेस संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि विगत 02 माह के बकाया वेतन भुगतान एवं अन्य 11 सूत्रीय मांगो के संबंध में दिनांक 06.03.2025 को कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों एवं आयुक्त नगर निगम के मध्य हुई अनौपचारिक वार्ता अनुसार प्रस्तावित आंदोलन 11 मार्च तक के लिये स्थगित किया गया था। आंदोलन के संबंध में सोमवार 10 मार्च को समस्त कर्मचारी संगठनो के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मिति से 12 मार्च से आंदोलन यथावत् रखने का निर्णय लिया गया है । आंदोलन हेतु निम्नानुसार संघर्ष समिति का गठन किया गया है जिसमें 1.  हरेन्द्र खटीक 2.  राजेश सिंह 3.  रामाधार तिवारी 4.  आनंद मंगल गुरू 5.  सईदउद्दीन कुरैशी 6.  माधव प्रसाद चढार 7. श्रीमति शकुन्तला गोस्वामी 8. श्रीमति जया श्रीवास्तव 9. श्रीमति वर्षा समत 10.  स्वदेश सनकत 11.  राजेन्द्र सनकत 12.  सूरज मछन्दर 13.  मनोज चौबे 14. श्री विकास उपाध्याय 15.  आशुतोष सोलंकी16.  राजेश चौबे को शामिल किया गया है।
बैठक में आनंद मंगल गुरू, देवकुमार चौबे, सईद उद्दीन कुरैषी ,मनोज चौबे, आषुतोष सोलंकी, सूरज मंछदर, भोला करोसिया, सुदामा मछंदर, सुरेन्द्र महावत, राजेन्द्र सनकत, शकुनतला गोस्वामी, माधव चढार, रामाधार तिवारी, जया श्रीवास्तव, विजया श्रीवास्तव, रागिनी पटैरिया, नीतू तिवारी,ओकार शर्मा, अभिषेक तिवारी, सुमत बरसैंया, प्रदीप सेन, मनोज तिवारी, राजेष नापित, कुलदीप बाल्मीकि, विकास गुरू,, अनुरूद्व चाचोदिया, संजय सोनी, विकास उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण रैकवार, संजय रैकवार, अभिषेक तिवारी, लक्ष्मी कोरी, अजय रैकवार, नितिन अग्रवाल, राकेष गुजरया, संजय जैन, कृष्णकुमार रैकवार, संध्या तिवारी, आषी, सविता दुबे, सचिन्द्र ठाकुर, आकाष मांझी, रीतेष अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment