राजस्व प्रकरण निराकरण में सागर कलेक्टर न्यायालय प्रदेश में पहले स्थान पर

सागर
राजस्व प्रकरण निराकरण में सागर कलेक्टर न्यायालय प्रदेश में पहले स्थान पर आ गया है। कलेक्टर सह जिला दण्डाधिकारी  संदीप जीआर के न्यायालय ने कुल 6408 प्रकरणों का निराकरण कर प्रदेश में पहला हासिल किया है। कलेक्टर कोर्ट में कुल 7890 प्रकरण पंजीबद्ध हुए थे। सागर संभाग में सागर जिले के अलावा छतरपुर कलेक्टर न्यायालय का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है और प्रकरण निराकृत करने वाली सूची में प्रदेश में चौथे स्थान पर है, लेकिन संभाग के अन्य जिलों की स्थिति दयनीय है।
संभाग के सभी 6 जिलों में सबसे ज्यादा खराब स्थिति दमोह और टीकमगढ़ की है। दमोह सूची में प्रदेश के 55 जिलों में से 54 वें स्थान पर है। दमोह कलेक्टर कोर्ट में संभाग में सबसे कम राजस्व प्रकरण निराकृत हुए है। सागर जिले में पंजीकृत हुए प्रकरणों की संख्या संभाग के पूरे जिलों से अधिक है। जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी कार्यालय का प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कलेक्टर  संदीप जी आर को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Leave a Comment