बागेश्वर धाम से दर्शन कर कोटा जा रहा यात्री ट्रेन से गिरा यात्री गंभीर घायल

 

राजेश बबेले/बीना

बीना/बागेश्वर धाम से दर्शन कर कोटा जा रहा यात्री ट्रेन से गिरा यात्री गंभीर घायल सिविल अस्पताल में किया भर्ती बीना के कंजिया स्टेशन के आगे बेतवा नदी के पुल के पास अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यात्री बागेश्वर धाम से दर्शन करके वापस अपने घर बीना से कोटा जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आशुतोष पिता रामदयाल धाकड़ (25) निवासी कोटा राजस्थान, बागेश्वर धाम से दर्शन करके वापस अपने घर कोटा जा रहा था। जो अज्ञात ट्रेन से कंजिया के आगे बेतवा नदी के पुल के पास ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई हैं।
इसकी जानकारी रेलकर्मी ने अपने अधिकारियों और डायल 100, 108 एम्बुलेंस को दी। घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई।

Leave a Comment