



सागर
जैन साधुओं के वर्षायोग चातुर्मास की स्थापना चतुर्दशी को उपवास के साथ शुरू हो गई सभी मुनि संघ और आर्यिका संघ ने चातुर्मास स्थापना के लिए चतुर्दशी का उपवास कर दीपावली तक का संकल्प लिया। इस दौरान साधु संतों ने एक सीमा के भीतर आने जाने की छूट रखी है।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया की आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समाधि के उपरांत पहली बार उनकी अनुपस्थिती में नव आचार्य श्री सागर महाराज और मुनि संघों के वर्षायोग चातुर्मास चतुर्दशी के दिन भक्तियां पढ़ कर के शुरू हो गए। कलश स्थापनाएं अलग अलग तिथियों में हैं। 20 जुलाई को आर्यिका पूर्णिमाता जी की ससंघ कलश स्थापना मुरार ग्वालियर में हुई।
21 जुलाई को सागर मैं निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज का ससंघ कलश स्थापना समारोह सुबह 8 बजे से भाग्योदय तीर्थ परिसर में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष मुनि संघ से जुड़े श्रावक आना शुरू हो गए हैं। दोपहर में गुरु पूर्णिमा उत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया। जाएगा। 21 जुलाई को इंदौर में मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज का ससंघ कलश स्थापना समारोह आयोजित किया गया है।
आचार्य श्री समयसागर महाराज का वर्षायोग कलश स्थापना समारोह श्री स्वर्णोदय जैन तीर्थ क्षेत्र खजुराहो 28 जुलाई को दोपहर होगा। इस कार्यक्रम में भी देश भर के श्रद्धालु पहुंचेंगे। 21 जुलाई को ही सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित दीन दयाल नगर कालोनी में आचार्य श्री की शिष्या आर्यिका गुणमति माताजी का ससंघ वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किया गया है। आर्यिका संघ में 5 माताजी हैं।
मुनि संघ का भाग्योदय में हुआ मंगल प्रवेश
सागर/ संत शुरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के शिष्य आचार्य श्री समय सागर महाराज की आज्ञानुसार मुनि श्री महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश सकल दिगंबर जैन समाज के संयुक्त तत्वाधान में शोभा यात्रा भाग्योदय तीर्थ सुबह सवा दस बजे पहुँची यहाँ पर भाग्योदय के सभी श्रावको ने आगवानी की जगह जगह मुनिश्री का पाद प्रछालन किया और आरती उतारी। सुबह 5:30 बजे मुनिश्री का विहार मोराजी से 5 दिन के प्रवास के बाद हुआ मुनिश्री इतवारा बाजार, बड़ा बाजार, पठा मंदिर होते हुए रामपुरा जैन मंदिर पहुंचे वहाँ से गोदरेवाडा जैन मंदिर साबूलाल मार्केट, होकर कटरा मंदिर पहुँचे। यहाँ पर हजारों लोग उपस्थित थे 7:30 बजे वहां से अगवानी जुलूस प्रारंभ हुआ जो विजय टाकीज चौराहा माता मढिया, राहतगढ़ बस स्टैंड, ओवर ब्रिज से सुभाष नगर होकर भाग्योदय पहुंची। सैकड़ों स्थानों पर लोगों ने मुनिश्री के पास पाद प्रच्छालन किये और आरती उतार कर आशीर्वाद लिया।
जुलूस में हाथी, बग्गी, घोडे, अनेक महिला मंडल, दिव्य घोष, झांकी आदि के साथ साथ हजारों की संख्या नर नारी मुनि संघ के साथ चल रहे थे। भगोदर के मंच पर मुनिश्री का पात्र प्रच्छालन राजेन्द्र जैन, कमल जैन चैनपुरा, आशीष जैन, आकाश जैन और राजेन्द्र जैन, विकास जैन टोनी केसली परिवार ने किया
शास्त भेंट करने का अवसर राजेश जैन एडिना, चक्रेश जैन पटना, सुरेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। सकल दिगंबर पर जैन समाज सागर की ओर से मुकेश जैन ढाना ने सामूहिक नेतृत्व करते हुए मुनिश्री से भाग्योदय तीर्थ सागर में चातुर्मास का निवेदन किया और पूरी जनता ने हाथ उठाकर चातुर्मास का समर्थन किया।