



अन्याय अत्याचारों व सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के संकल्प का किया आह्वान
सागर/ महान कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर सदर के यादव समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के संदेश पर चलकर अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आव्हान किया।
योगीराज श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर सदर क्षेत्र में यादव समाज ने गाजे बाजे के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने सम्पूर्ण मानव जाति को न्याय, अधिकार और प्रेम के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उनके इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए समाज फैलने वाले अन्याय अत्याचारों व सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का सभी मिलकर संकल्प लें। इस अवसर पर उन्होंने शोभायात्रा में शामिल यादव समाज के वरिष्ठजनों का रोरी तिलक व फूलमाला से स्वागत किया व यात्रा पर फूल बरसाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गुरमीत सिंह इल्ले, धर्मेंद्र चौधरी, लक्ष्मीनारायण सोनकिया, सन्ना भाईजान, वीरेंद्र महावते, मोहम्मद राजा राईन, सलमान मकरानी, अशोक भार्गव, गज्जू दाऊ, चमन अंसारी, ऋचा सिंह गौड़, आदिल राइन, संदीप यादव, छोटू यादव, विकास यादव, शुभम यादव, कमलेश चौधरी, शंकर यादव, गोपीचंद यादव, गोपाल यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।