



सागर
धरती के स्वर्ग जम्मू-कश्मीर में पहलगाम में हुए अांतकी हमले का पुरजाेर विराेध चल रहा है। शुक्रवार काे सागर बंद का व्यापक असर रहा। सदर समेत पूरा सागर दाेपहर बाद तक बंद रहा। छुटपुट दुकानें खुली रहीं। सागर के सभी धर्म संप्रदाय के लाेगाें ने अांतकवाद के खिलाफ बंद के जरिए एकता का संदेश दिया है। रैलियाें में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कई जगह अातंकवाद का पुतला जलाया गया। लाेगाें में अातंकी घटना से अाक्राेश है। हर काेई निर्दाेष लाेगाें की माैत के बदले का इंतजार कर रहा है।
मंडी में सन्नाटा पसरा
इस समय गेहूं खरीदी चल रही है। मंडी में शुक्रवार काे सन्नाटा पसरा था। अनाज व्यापारी संघ के आतंक पर बंद के चलते न किसान पहुंचे, न व्यापारी व तुलावटी। यही हाल सब्जी मंडी में भी रहा। कटरा बाजार की 90 फीसदी दुकानें बंद रही। सड़कें सूनी दिखीं। सदर इलाके में भी सन्नाटा रहा। शहर के सभी थानाें की पुलिस अलर्ट माेड में दिखी। बंद के एक दिन पहले पुलिस अधिकारियाें ने सभी थाना प्रभारियाें काे अहतियातन सतर्क रहने के निर्देश दिए थे।